अनलॉक का एक सप्ताह पूर्ण होने पर बुधवार को होगी समीक्षा, शहर हित में सभी छूटो और प्रतिबंधों पर विचार – काश्यप

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम,8 जून| विधायक चैतन्य काश्यप ने बताया की 9 जून को अपरान्ह 4 बजे जिला क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक होगी| इसमें पिछले बुधवार से शुरू हुए अनलॉक में एक सप्ताह के दौरान रही व्यवस्थाओ की समीक्षा की जाएगी| समीक्षा उपरांत कमेटी द्वारा जनहित में भविष्य की व्यवस्थाओ के लिए निर्णय लिए जायेंगे| काश्यप ने बताया कि रविवार को हुई जिला क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी की पिछली बैठक में तय किया गया था की तीन दिन बाद अनलॉक का सप्ताह पूर्ण होने पर शहर हित में सभी छूटो और प्रतिबंधों पर विचार कर नए निर्णय लिए जायेंगे|


https://chat.whatsapp.com/KJts0DqjOjWGvkV1AjDzPQ
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े