News By – नीरज बरमेचा
- शहर में बुधवार को 18 से 44 वर्ष आयु समूह के लोगों का ऑनलाइन प्रि स्लॉट बुकिंग के आधार पर 10 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा
- प्रि स्लॉट बुकिंग के लिए बुधवार को साइट सुबह 8 से 8:30 बजे खुलेगी
रतलाम 8 जून 2021/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि 18 से 44 वर्ष आयु समूह के अंतर्गत ऑनलाइन प्री स्लॉट बुकिंग के आधार पर रतलाम शहर में 10 केंद्रों पर कोविड-19 के टीके लगाए जाएंगे।
बुधवार को आयोजित होने वाले 18 से 44 वर्ष आयु समूह टीकाकरण के लिए प्रि स्लॉट बुकिंग बुधवार 9 जून को सुबह 8:00 बजे से 8:30 के मध्य साइट खोली जाएगी। रतलाम शहर में माहेश्वरी भवन कसेरा बाजार, आई एम ए हाल राजेंद्र नगर रतलाम, सूरज हॉल वेद व्यास कॉलोनी रतलाम, गुरु नानक सिंधु भवन विरियाखेड़ी रोड रतलाम, रोटरी क्लब अजंता टॉकीज रोड, काश्यप सभागृह सांगोद रोड रतलाम, प्रिंस पैलेस साक्षी पेट्रोल पंप के पास, कंकू मंत्रम भवन एमपीईबी कॉलोनी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम, अग्रवाल विद्या मंदिर जवाहर नगर रतलाम, लायंस हॉल रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे रतलाम पर 18 से 44 वर्ष आयु समूह के लोगों को केवल ऑनलाइन प्रि स्लॉट बुकिंग के आधार पर टीके लगाए जाएंगे । जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील ने बताया कि बुधवार को आयोजित होने वाले समस्त सत्रों के दौरान केवल कोविशिल्ड वैक्सीन का टीकाकरण किया जाएगा ।

- 8 प्लस को 45 प्लस का परिजन न मिले तो उनके लिए सूची भी तैयार
- वैक्सीनेशन प्रोत्साहन पहल के तहत बुधवार को तीन स्थानों पर होगा टीकाकरण
रतलाम 8 जून 2021/ रतलाम शहर में टीकाकरण प्रोत्साहन पहल के अंतर्गत 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति को साथ लाकर टीकाकरण कराने पर 18 से 44 वर्ष आयु समूह के व्यक्ति का टीकाकरण बिना प्रि स्लॉट बुकिंग के किया जा सकेगा। 9 जून को टीकाकरण प्रोत्साहन पहल के अंतर्गत टीकाकरण के लिए रतलाम शहर में 3 स्थान निर्धारित है । सरस्वती शिशु मंदिर काटजू नगर रतलाम, रंगोली परिसर गीता मंदिर रोड तथा राजपूत बोर्डिंग शास्त्री नगर रतलाम पर कोविशिल्ड का टीकाकरण किया जाएगा ।
यदि 18 प्लस व्यक्ति को 45 प्लस का कोई परिजन नहीं मिल रहा है तो उनके लिए शहर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से करवाए गए सर्वे की सूची भी तैयार की गई है। इसमें वार्डवार एवं आंगनवाड़ी केंद्रवार उन व्यक्तियों की जानकारी है जो 45 वर्ष से अधिक के हैं और जिन्होंने अभी तक वैक्सीनेशन नहीं करवाया है। 18 प्लस के व्यक्ति संबंधित वार्ड के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से 45 प्लस के व्यक्ति से संपर्क कर उन्हें अपने साथ ले जाकर इस पहल के तहत टीकाकरण का लाभ ले सकते हैं। एसडीएम रतलाम शहर श्री अभिषेक गेहलोत ने बताया कि टीकाकरण प्रोत्साहन पहल कार्यक्रम के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति को साथ में लाया जा सकता है और 18 से 44 वर्ष आयु समूह के व्यक्ति बिना प्री ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के टीका लगवा सकते हैं ।
-
45 प्लस को कोविशिल्ड के दोनों डोज़ का टीकाकरण अलकापुरी कम्युनिटी हॉल पर किया जाएगा
रतलाम 8 जून 2021/ सीएमएचओ डॉक्टर प्रभाकर ननावरे ने बताया कि रतलाम शहर में 9 जून बुधवार को 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को केवल जन्म दिनाँक दर्शाने वाले आईडी के आधार पर सीधे आन स्पाट बुकिंग के आधार पर टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए रतलाम शहर में कम्युनिटी हॉल अलकापुरी रतलाम पर 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का कोविशिल्ड के पहले और दूसरे डोज़ का टीकाकरण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कोविशिल्ड के पहले और दूसरे टीके के मध्य 84 दिन का अंतर होना अनिवार्य है।




