News By – नीरज बरमेचा
रतलाम जिले में अब तक 234173 कोविड-19 के टीके लगाए गए
रतलाम 9 जून 2021/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रभाकर ननावरे ने बताया कि रतलाम जिले में अब तक 234173 कोविड-19 के टीके लगाए जा चुके हैं । इसमें से 35720 लोग दूसरा टीका पूर्ण कर चुके हैं। 13147 डोज़ हेल्थ केअर वर्कर्स, 14085 डोज़ फ्रंटलाइन वर्कर, 18 से 44 वर्ष आयु समूह के लोगों को 58787 डोज़, 45 से 60 वर्ष आयु समूह के लोगों को 80116 डोज़, 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगो को 68038 डोज़ लगाए जा चुके हैं ।
9 जून बुधवार को रतलाम जिले में 10000 लक्ष्य के विरुद्ध कुल 10058 कोविड-19 के टीके लगाए गए । आलोट ब्लॉक में 847, बाजना विकासखंड में 318, जावरा ब्लॉक में 1976, पिपलोदा ब्लॉक में 510, सैलाना ब्लॉक में 470, रतलाम ग्रामीण में 2048, और रतलाम शहर में 3889 टीके लगाए गए।





