जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित..

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम 10 जून 2021/ वर्षा काल में बाढ़ एवं अतिवृष्टि से उत्पन्न समस्याओं के निराकरण जनमानस की सुरक्षा के लिए कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।

कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा में स्थापित किए गए नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07412 270 416 है। इसके अलावा अधीक्षक का दूरभाष क्रमांक 07412 270408 भी है। वर्षा काल के दौरान घटित किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना उक्त नंबरों पर दी जा सकती है। प्रभारी अधिकारी प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख रमेशसिंह सिसोदिया के मोबाइल नंबर 93293 08372 पर भी सूचना दी जा सकती है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य करेगा।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष पर कर्तव्य निर्वहन के लिए अधिकारी कर्मचारी तैनात किए गए हैं जो किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर उपलब्ध सूचना पंजी में जानकारी दर्ज कर कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी को सूचित करेंगे। इसके अलावा जिले के प्रत्येक तहसील में भी आपदा नियंत्रण कक्ष तहसील कार्यालयों में स्थापित किए गए हैं। नगर निगम रतलाम में भी नियंत्रण कक्ष बनाया गया है जिसका दूरभाष क्रमांक 07412 270 563 है। 


https://chat.whatsapp.com/KJts0DqjOjWGvkV1AjDzPQ
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े