धीरे धीरे कोरोना मुक्त होता रतलाम, मेडिकल कॉलेज में 504 बेड हुए रिक्त…

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम 11 जून 2021/ शासकीय मेडिकल कॉलेज के 550 बेड क्षमता वाले हॉस्पिटल में शुक्रवार को केवल 46 पेशेंट भर्ती थे, और यहाँ 504 बेड रिक्त हो गए। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि आज 16 पेशेंट डिस्चार्ज हुए वहीं 01 मरीज को भर्ती किया गया। आईसीयू में 56 में से 21 बेड पर पेशेंट भर्ती है। एचडीयू में 172 में से 11 बेड पर मरीज भर्ती है। ऑक्सीजन बेड 180 में से 12 पर पेशेंट भर्ती है। नॉन ऑक्सीजन बेड 142 में से 2 बेड पर पेशेंट भर्ती है। कुल 46 पेशेंट भर्ती हैं जिनमें से 27 कोरोना पाजिटिव है तथा शेष ऑक्सीजन लेवल एवं अन्य समस्याओं वाले हैं।मेडिकल कॉलेज में आज रिक्त बेड 504 रहे। उन्होंने बताया कि आज रेमडेसिविर की स्थिति अनुसार टोटल रिसीव्ड 7580, डिस्ट्रीब्यूटेड 1557, कन्ज्यूमड 5936, करंट स्टाक 87 रहा।


https://chat.whatsapp.com/KJts0DqjOjWGvkV1AjDzPQ
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े