शनिवार से पान की दुकानों के लिए प्रशासन ने दिए यह आदेश…

0

News By – नीरज बरमेचा 

शनिवार से पान की दुकानें खुली रहेगी

रतलाम 11 जून 2021/ जिले में अनलॉक की प्रक्रिया में जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों के तहत पान की दुकान खोलने पर लगाए गए प्रतिबंध को शिथिल किया गया है। जिले के कोविड प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा के निर्देश पर जिले में पान की दुकानें शनिवार से खुल सकेंगी।

कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम ने बताया कि सभी पान विक्रेता को प्रतिबंधात्मक आदेशों के तहत जारी किए गए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। किसी भी दुकान पर ग्राहक एकत्रित नहीं होंगे। दुकान पर खड़े होकर पान का सेवन नहीं करेंगे। दुकानों से सामग्री बंधवाकर ले जा सकेंगे। कोई दुकानदार उक्त निर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक माह के लिए दुकान बंद की जाएगी।


https://chat.whatsapp.com/KJts0DqjOjWGvkV1AjDzPQ
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े