News By – नीरज बरमेचा
- रविवार 13 जून को टीकाकरण प्रोत्साहन पहल के अंतर्गत रतलाम शहर के 3 केंद्र निर्धारित रहेंगे
- टीकाकरण सत्रों का समय दोपहर 12 बजे बाद रहेगा ।
रतलाम दिनांक 12 जून 2021 । रतलाम शहर में टीकाकरण प्रोत्साहन पहल के अंतर्गत 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति को साथ लाकर टीकाकरण कराने पर 18 से 44 वर्ष आयु समूह के व्यक्ति का टीकाकरण बिना प्रि स्लॉट बुकिंग के किया जा सकेगा ।

रविवार दिनांक 13 जून को टीकाकरण प्रोत्साहन पहल के अंतर्गत कोविशिल्ड टीकाकरण के लिए रतलाम शहर में 3 स्थान निर्धारित है । रतलाम शहर में सरस्वती शिशु मंदिर काटजू नगर रतलाम , रंगोली परिसर गीता मंदिर रोड रतलाम, तथा राजपूत बोर्डिंग शास्त्री नगर रतलाम पर टीकाकरण किया जाएगा । उल्लेखनीय है कि टीकाकरण प्रोत्साहन पहल कार्यक्रम के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति को साथ में लाया जा सकता है , और 18 से 44 वर्ष आयु समूह के व्यक्ति बिना प्री ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के टीका लगवा सकते हैं ।
इसके अतिरिक्त पुराना कलेक्ट्रेट पर को वैक्सीन का केवल दूसरे डोज़ का टीकाकरण किया जाएगा । पुराना कलेक्ट्रेट स्थित केंद्र पर 18 वर्ष से अधिक आयु के एवं 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र हितग्राही जिनको को वैक्सीन का पहला टीका लगवाकर 28 दिन पूर्ण हो चुके हैं , उपस्थित होकर सीधे टीकाकरण करवा सकते हैं । उल्लेखनीय है कि रविवार दिनांक 13 जून को आयोजित किए जाने वाले टीकाकरण सत्र का समय दोपहर 12:00 से 5:00 तक का रहेगा|
https://chat.whatsapp.com/KJts0DqjOjWGvkV1AjDzPQ
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े





