बुधवार 16 जून को टीकाकरण प्रोत्साहन पहल के अंतर्गत रतलाम शहर के 2 केंद्र निर्धारित…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

रतलाम दिनांक 15 जून 2021 । रतलाम शहर में टीकाकरण प्रोत्साहन पहल के अंतर्गत 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति को साथ लाकर टीकाकरण कराने पर 18 से 44 वर्ष आयु समूह के व्यक्ति का टीकाकरण बिना प्रि स्लॉट बुकिंग के किया जा सकेगा ।  दिनांक 16 जून को टीकाकरण प्रोत्साहन पहल के अंतर्गत कोविशिल्ड टीकाकरण के लिए रतलाम शहर में 2 स्थान निर्धारित है । रतलाम शहर में वृद्धाश्रम लक्कड पीठा, राम मंदिर त्रिपोलिया गेट रतलाम पर टीकाकरण किया जाएगा । उल्लेखनीय है कि टीकाकरण प्रोत्साहन पहल कार्यक्रम के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति को साथ में लाया जा सकता है , और 18 से 44 वर्ष आयु समूह के व्यक्ति बिना प्री ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के टीका लगवा सकते हैं।


इसके अतिरिक्त पुराना कलेक्ट्रेट पर को वैक्सीन का केवल दूसरे डोज़ का टीकाकरण किया जाएगा ।

पुराना कलेक्ट्रेट स्थित केंद्र पर 18 वर्ष से अधिक आयु के एवं 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र हितग्राही जिनको को वैक्सीन का पहला टीका लगवाकर 28 दिन पूर्ण हो चुके हैं , उपस्थित होकर सीधे टीकाकरण करवा सकते हैं । इसके अतिरिक्त 16 जून को जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रो में कोविड-19 टीकाकरण आयोजित नहीं किया जाएगा ।


https://chat.whatsapp.com/KJts0DqjOjWGvkV1AjDzPQ
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े


https://chat.whatsapp.com/KJts0DqjOjWGvkV1AjDzPQ
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े