कोविड-वैक्सीन महा अभियान में कई जगह हुए टिके खत्म, लोगो को करना पड़ा परेशानियों का सामना….

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

रतलाम 26 जून 2021/  कोविड-वैक्सीन महा अभियान के तहत लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है| सुबह से अनेक टीकाकरण सेंटरों पर भारी मात्रा में भीड़ जमा हो रही थी| जिसके चलते अनेक जगह 12 बजे तक ही  टिके ख़त्म हो गए थे| दिनभर अनेक केन्द्रों पर व्यवस्थाये चरमराई हुयी रही|      

“प्रशासन द्वारा आम आदमी पर टीकाकरण को लेकर जो दबाव बनाया जा रहा है, वो गलत है, प्रशासन के पास पूर्ण रूप से वैक्सीन उपलब्ध ही नहीं है और दुकानदारो को बोला जा रहा है कि जो टीकाकरण नहीं करवाएंगे उन्हें दुकान नहीं खोलने दी जायेगी| जबकि प्रशासन के पास पूर्ण रूप से वैक्सीन उपलब्ध नहीं होना कही अव्यवस्थाओ को जन्म दे रहा है| बार बार स्थान बदलना भी आम जनता में परेशानियों का कारण बन रहा है| इसके लिए इन्हें स्थायी केन्द्र बनाना चाहिए, जिससे आम जनता परेशान ना हो|” – सामाजित कार्यकर्ता निर्मल कटारिया  

  • 26 जून को 17 हजार 936 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ

कोविड-वैक्सीन महा अभियान के तहत शनिवार 26 जून को जिले में टीकाकरण कैंप आयोजित किए गए इस दौरान 17 हजार 936 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया इनमें 18 से 44 वर्ष आयु समूह के 12 हजार 437 व्यक्ति सम्मिलित है 45 प्लस आयु वर्ग में 5 हजार 498 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि 26 जून को जिले के आलोट विकासखंड में हजार 787 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया इसी प्रकार बाजना में 1530, सैलाना में 1501, जावरा में 2963, पिपलोदा में 2180, रतलाम ग्रामीण में 3240, रतलाम शहर में 2735 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया


https://chat.whatsapp.com/KJts0DqjOjWGvkV1AjDzPQ
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े