पिपलौदा में शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को लगा कोरोना का टीका…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

  • कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने दी टीम पिपलौदा को बधाई

रतलाम 01 जुलाई 2021/ कोविड-वैक्सीनेशन महा अभियान के तहत जिले के पिपलौदा में शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को टीका लगाया जा चुका है मतदाता सूची के अनुसार चिन्हित सभी पात्र व्यक्तियों को टीके का प्रथम डोज लग चुका है उक्त उपलब्धि पर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा टीम पिपलौदा को बधाई दी गई है एसडीएम राहुल धोटे के नेतृत्व में तहसीलदार किरण वरबड़े, नगर पालिका अधिकारी आरती गरवाल, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. योगेंद्रसिंह गामड़ आदि के द्वारा दिन-रात मेहनत करके 1 जुलाई को उपलब्धि हासिल की गई

कलेक्‍टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करने के निर्देशों के पालन में दिन-रात मेंहनत करके नगर परिषद पिपलौदा की टीम द्वारा लक्ष्य प्राप्त किया गया। अनुविभागीय अधिकारी राहुल धोटे के द्वारा बताया गया कि मतदाता सूची अनुसार कोविड वैक्सीनेशन महा अभियान के तहत 1 जुलाई तक शहर के पात्र सभी 5 हजार 783 लोगों को प्रथम डोज लगाया जा चुका है।

1 जुलाई डाक्टर्स डे के अवसर पर डाइट परिसर में डाक्टर्स की टीकाकरण टीम के सभी सदस्यों का उपस्थित अधिकारियों द्वारा पुष्पहार से स्वागत कर उनके कार्य की सराहना की गई। इस अवसर पर बी.डी.ओ. पिपलौदा अंकिता अलावाडा. विनय धाकड़उपयंत्री भूपेश घारूलेखापाल भीमसेन लहरीपटवारी रमेश रैदासअनिल दुडवेटीकाकरण टीम के सदस्य कंवरलाल पाटीदारललिता कारपेंटर, सफीक सैयदनीता देवड़ासंगीता आर्यनगर परिषद के कर्मचारी शैलेन्द्र शर्मा, शंकरलाल यादव, मनोहरपुरी गोस्‍वामी, यशवंत पर्वत गोस्‍वामी, राजू चौहान, भेरूलाल धनगर, मांगीलाल चौहान, ललितपुरी गोस्‍वामीवार्ड क्राइसिस मेनेजमेंट कमेटी के सदस्‍य प्रफुल जैन, अभिषेक जैन, नागेश्वर चौहान, राधेश्‍याम  गुजराती आदि उपस्थित थे।


https://chat.whatsapp.com/KJts0DqjOjWGvkV1AjDzPQ
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े