आज 3 जुलाई शनिवार को 4520 लोगों को को-वैक्सीन का लगाया गया दूसरा डोज़…

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम दिनांक 3 जुलाई 2021। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रभाकर ननावरे ने बताया कि रतलाम जिले में 3 जुलाई शनिवार को रतलाम शहर में को वैक्सीन का दूसरा डोज़ कुल 4520 लोगों को लगाया गया । उल्लेखनीय है कि दिनांक 4 जुलाई रविवार को कोविड संबंधी टीकाकरण नहीं किया जाएगा । रतलाम जिले में आगामी कोविड-19 वैक्सीनेशन 5 जुलाई सोमवार को किया जाएगा । सोमवार 5 जुलाई को केवल कोविशिल्ड के दूसरे डोज़ का टीकाकरण किया जाएगा । जिन लोगों को कोविशिल्ड का पहला टीका लगाकर 84 दिन पूर्ण हो चुके हैं , ऐसे सभी हितग्राहियों को कोविशिल्ड का दूसरे डोज़ का वैक्सीनेशन सोमवार 5 जुलाई को किया जाएगा


https://chat.whatsapp.com/KJts0DqjOjWGvkV1AjDzPQ
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े