अवैध संबंधों के चलते शहर में हुई एक हत्या…

0

रतलाम। अवैध संबंधों का हश्र क्या होता है यदि व्यक्ति पहले से ही सोच विचार लें तो इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सकता है। गिरते हुए नैतिक मूल्यों की वजह से यह घटनाएं आम होती जा रही है। गत रात रतलाम में हुई एक हत्या का कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है। घटना में जितेंद्र पिता राजेन्द्र खत्री पंजाबी उम्र 30 वर्ष निवासी इंद्रलोक नगर रतलाम की मृत्यु हुई है जबकि आरोपित व्यक्ति शैलेन्द्र पिता रामसिंह राजपूत उम्र 43 वर्ष निवासी आदिनाथ कालोनी का बताया गया हैं। आरोप है कि मृतक के आरोपित की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। और उसी के चलते आरोपित व्यक्ति के घर पर मृतक की चाकू मारकर हत्या हुई है। थाना माणक चौक द्वारा घटना की विवेचना की जा रही है।

वैसे सूत्रों की माने तो आरोपित का मकान उसकी पत्नी के नाम पर है और उसकी पत्नी पर मृतक से विगत 3 वर्षों से अवैध संबंध के आरोप है। मकान के आरोपित के नाम पर रजिस्ट्री करवाने की बात चल रही थी और उसी सिलसिले में मृतक कल रात आरोपित के घर गया था। जहाँ किसी वजह से विवाद होने पर मृतक पर आरोपित द्वारा चाकू से हमला किये जाने से यह हादसा हुआ। मृतक घायलावस्था में पास ही रहने वाले अपने परिचित के यहाँ गया और उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मृत्यु हो गई। घटना में आरोपी के भी घायल होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने देर रात आरोपी को पकड़ लिया है और पूछताछ की जा रही है। घटना की आधिकारिक एवं विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।


https://chat.whatsapp.com/KJts0DqjOjWGvkV1AjDzPQ
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े