जिले में सोमवार को 12 हजार 323 लोगों का किया गया वैक्सीनेशन, मंगलवार को नहीं होंगा वैक्सीनेशन…

0

News By – नीरज बरमेचा 

जिले में महाअभियान के तहत 1 लाख 43 हजार 376 लोगों को टीका लगाया गया

रतलाम 05 जुलाई 2021/  कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में रतलाम जिले में महाअभियान के तहत 21 जून से 5 जुलाई तक 143376 लोगों को टीका लगाया गया है। इस अभियान के दौरान 18-44 आयु वर्ग के एक लाख 671 लोगों को तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के 42690 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। इनमें आलोट विकासखंड में 17689बाजना विकासखंड में 8149सैलाना विकासखंड में 9758जावरा विकासखंड में 21255पिपलोदा विकासखंड में 11459रतलाम ग्रामीण में 23101 तथा रतलाम शहर में 51965 का वैक्सीनेशन किया गया।

जिले में सोमवार को 12 हजार 323 लोगों का वैक्सीनेशन किया  गया

कोविड महाअभियान के तहत 5 जुलाई को कोविशील्ड का द्वितीय डोज दिया गया। जिले में सोमवार को 12 हजार 323 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। इस दौरान आलोट विकासखंड में 1094बाजना विकासखंड में 524सैलाना विकासखंड 503जावरा विकासखंड में 2120पिपलोदा विकासखंड में 1042रतलाम ग्रामीण 1081रतलाम शहर में 5959 का वैक्सीनेशन किया गया। इस दौरान 18 से 44 आयु वर्ग के 227 लोगों को वैक्सीन लगाई गई जबकि 45 वर्ष से अधिक आयु के 12096 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। सोमवार को 44 वर्ष के 227 लोगों में आलोट विकासखंड के 106 तथा जावरा विकासखंड के 121 लोगों को टीका लगाया गया।  सीएमएचओ डॉक्टर प्रभाकर ननावरे ने बताया कि कल दिनांक 6  जुलाई 2021  को मंगलवार होने  के कारण कोविड-19 वैक्सीनेशन नहीं किया जाएगा ।


https://chat.whatsapp.com/KJts0DqjOjWGvkV1AjDzPQ
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े