News By – नीरज बरमेचा
- इस दौरान मंत्री गण भदौरिया, सिलावट, दत्तीगांव भी मौजूद रहे
रतलाम 05 जुलाई 2021/ रतलाम आए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर दिवंगत जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों के निवास पर पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके परिजनों से चर्चा की, शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, सांसद गुमानसिंह डामोर, सुधीर गुप्ता, विधायक चैतन्य काश्यप, डॉ. राजेंद्र पांडे, दिलीप मकवाना, राजेंद्रसिंह लुनेरा, के.के. सिंह कालूखेड़ा, निमिष व्यास, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी आदि उपस्थित थे।
इस दौरान सांसद सिंधिया एवं मंत्रीगणों की जावरा में विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे रतलाम में विधायक चैतन्य काश्यप एवं राजेंद्रसिंह लूनेरा तथा ग्राम सरवड़ में विधायक दिलीप मकवाना के निवास पर सौजन्य भेंट हुई जहां स्वागत सम्मान किया गया। सांसद सिंधिया तथा मंत्रीगण जावरा में स्वर्गीय श्री अशोक लुनिया, स्वर्गीय श्री दिनेशचंद्र शर्मा, स्वर्गीय श्रीमती रामेश्वरी देवी, पिपलोदा में स्वर्गीय श्री दिलीपसिंह, रतलाम में स्वर्गीय श्री रणछोड़ लाल व्यास पूडी वाले बा’ साहब, स्वर्गीय श्री विष्णु त्रिपाठी, स्वर्गीय श्री शरद फाटक के निवास पर पहुंचकर तथा सैलाना में स्व. श्री श्रेणिक चंडालिया के यहाँ जाकर श्रद्धांजलि दी।
https://chat.whatsapp.com/KJts0DqjOjWGvkV1AjDzPQ
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े




