News By – नीरज बरमेचा
रतलाम दिनांक 6-7-2021 । रतलाम जिले में कोविड वैक्सीनेशन अंतर्गत रतलाम शहर के कुल आठ केंद्रों पर बुधवार 7 जुलाई को कोविशील्ड के दुसरे डोज का वैक्सीनेशन किया जाएगा । मुख्य चिकित्स एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि रतलाम शहर में गुरू रामदास स्कुल विनोबा नगर , कम्युनिटी हॉल अल्कापुरी , काश्यप सभागृह सागोद रोड , डीआर एम ऑफिस दो बत्ती रोड , लायंस हॉल पॉवर हाउस रोड , रंगोली गीता मंदिर रोड , माहेश्वरी भवन कसेरा बाजार , सूरज हॉल वेद व्यास कॉलोनी , के केन्द्रों पर कोवीशील्ड के दूसरे डोज का टीकाकरण किया जाएगा । जिन लोगों ने कोविशील्ड का पहला टीका लगवाकर 84 दिन पूर्ण कर लिए हैं , ऐसे हितग्राही केन्द्रों पर उपस्थित होकर वैक्सीनेशन करवा सकते हैं । इसके अतिरिक्त न्यू कलेक्ट्रेट पर विदेश यात्रा करने वाले लोगों को कोविशील्ड का दूसरा टीका लगाया जाएगा । ग्रामीण एवं विकासखंड स्तरीय केंद्रों पर बुधवार 7 जुलाई को कोविड संबंधी वैक्सीनेशन नहीं किया जाएगा ।


https://chat.whatsapp.com/KJts0DqjOjWGvkV1AjDzPQ
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े




