News By – नीरज बरमेचा
स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के सालाखेडी बायपास महू नीमच हाईवे पर मालवा ढाबे के समीप सोमवार सुबह तीन वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और छह व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि तीनों वाहन पलट गए तथा ट्रैक्टर के टायर फूट गए।
पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर रतलाम के सालाखेड़ी की तरफ से जावरा की तरफ जा रहा था उसके आगे लोडिंग पिकअप वाहन चल रहा था। तभी सामने से आ रहे कंटेनर ने पहले लोडिंग वाहन को टक्कर मारी, इससे लोडिंग वाहन एक तरफ होकर पलट गया। इसके बाद कंटेनर ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराया, जिससे दोनों वाहन भी पलट गए।
हादसे में लोडिंग पिकअप वाहन में सवार 42 वर्षीय सय्यद अली पुत्र फकरुद्दीन निवासी नागपुर चाल पुणे (महाराष्ट्र) तथा उसके छोटे भाई 40 वर्षीय उमर की मौके पर ही मौत हो गई। वही 40 वर्षीय शाह मंजर पुत्र समसुद्दीन कुरैशी, 45 वर्षीय नवनाथ पुत्र मोहन सोलकी व 40 वर्षीय गुफरान तीनों निवासी पुणे घायल हो गए। वहीं ट्रैक्टर ट्राली में सवार पहलादपुर रघुनाथ निवासी ग्राम कोठड़ी थाना बिलपांक जिला रतलाम की मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर ट्राली में सवार 45 वर्षीय रईस खान पुत्र शरीफ खान निवासी रतलाम घायल हो गए। इसी प्रकार कंटेनर में सवार दो लोग भी घायल हो गए।
https://chat.whatsapp.com/JApAT4AHODl9bn6eoTX5PN
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|




