News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 14 जुलाई 2021/ जिले में अधिकाधिक हरियाली के दृष्टिगत कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, सीईओ जिला पंचायत मीनाक्षीसिंह, अपर कलेक्टर जमुना भिड़े, निगमायुक्त सोमनाथ झारिया तथा अन्य अधिकारियों द्वारा बुधवार सुबह हनुमान ताल परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
वृक्षारोपण के दौरान कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने आम नागरिकों से भी अनुरोध किया कि जिले में अधिकाधिक हरीतिमा के दृष्टिगत ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें। वृक्ष हमारे जीवन के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।
उपसंचालक उद्यानिकी पी.एस. कनेल ने बताया कि हनुमान ताल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 5 हजार वृक्षों का रोपण किया जाएगा। इनमें बोगनवेलिया, क्रोटन, कनेर, गुलाब, चांदनी, मोगरा, मधु, कामिनी, गोल्डन डूरंटा, गुड़हल, ड्रेसिंना आदि सम्मिलित है। इसके अलावा रोड के दोनों किनारों पर भी शोभायमान पौधे रोपित किए जाना है।इस दौरान डिप्टी कलेक्टर शिराली जैन, कृतिका भीमावद, मनीषा वास्कले, जिला योजना अधिकारी बालकृष्ण पाटीदार, ईईआरइएस अनूप मिश्रा, उपसंचालक कृषि ज्ञानसिंह मोहनिया, जिला शिक्षा अधिकारी के.सी. शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग रजनीश सिन्हा, परियोजना अधिकारी डूडा अरुण पाठक, नगर निगम के इंजीनियर सुरेश व्यास, हनीफ शेख, के.सी. आचार्य, जी.के. जायसवाल ने भी वृक्षारोपण किया।
नेशनल हाईवे लगाएगा 10 हजार पौधे
रतलाम में चालू वर्षा सत्र में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम की पहल पर नेशनल हाईवे डिपार्टमेंट भी 10 हजार पौधे लगाने वाला है। नेशनल हाईवे रतलाम शहर के गंगासागर क्षेत्र में स्थित नगर निगम फिल्टर प्लांट परिसर में वृक्षारोपण करेगा। इसके लिए बुधवार प्रातः कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, जिला पंचायत सीईओ मीनाक्षीसिंह, अपर कलेक्टर जमुना भिड़े, निगमायुक्त सोमनाथ झारिया, निगम स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह भी उपस्थित थे।

https://chat.whatsapp.com/JApAT4AHODl9bn6eoTX5PN
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|




