शहर की समस्याओं को लेकर प्रभारी मंत्री को शहर कांग्रेस ने ज्ञापन दिया!

0

News By – नीरज बरमेचा

रतलाम/आज रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल रतलाम जिला प्रभारी मंत्री ओ पी एस भदोरिया से मिला जिसमें रतलाम शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा!

ज्ञापन में मुख्य रूप से रतलाम शहर की ध्वस्त हो चुकी जल प्रदाय व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाने की मांग , शहर में वैक्सीनेशन सेंटर बढ़ाकर लोगों को वैक्सीन लगाने की मांग, मिनी स्मार्ट सिटी में बनने वाली सड़कों में भ्रष्टाचार की जांच मांग, शहर में बन रही फोरलेन सड़क निर्माण में कथित दुरुपयोग और निर्धारित चौड़ाई से कम मापदंड में बनाए जाने पर दोषियों पर कार्रवाई की मांग ,प्रधानमंत्री आवास योजना की द्वितीय और तृतीय किस्त हितग्राहियों को तत्काल देने की मांग , रतलाम शहर की कालोनियों की 2000 स्क्वायर फीट से कम की रजिस्ट्री पर जो रोक लगाई गई है उसे तत्काल हटाने की मांग ,शहर में सीवरेज की खुदाई सड़कों को पुनर्निर्माण शहर के मध्य पोलो ग्राउंड के शीघ्र निर्माण की मांग एवं नगर निगम विभिन्न कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ,यास्मिन शेरानी, सतीश पुरोहित, रजनीकांत व्यास, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंड्या, कमरुद्दीन कछवाय ,विजय सिंह चौहान राजीव रावत ,मुबारिक खान, शैलेंद्र सिंह अठाना ,नासिर कुरेशी, नीलेश शर्मा, सुजीत उपाध्याय, जोएब आरीफ, मांगीलाल जैन ,धर्मेंद्र शर्मा ,रवि वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना बग्गा, निशा एडना, संगीता काकरिया ओपी त्रिपाठी विजय पंड्या लाला आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे!

 


https://chat.whatsapp.com/JApAT4AHODl9bn6eoTX5PN
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|