सोशल मीडिया पर एक अधिकारी के खिलाफ टिप्पणी करने पर आरक्षक रतन कोहले (बाबा) को किया पुलिस सेवा से बर्खास्त….

0
फाइल फोटो

News by – नीरज बरमेचा

जिले के सरवन पुलिस थाना क्षेत्र में भवन निर्माण सामग्री विक्रेता से रुपयों की अवैध मांग करने पर निलंबित सरवन थाने पर पदस्थ आरक्षक रतन कोहले को शुक्रवार दोपहर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

एसपी गौरव तिवारी के आदेश पर 20 जुलाई को आरक्षक कोहले के खिलाफ निलंबन कि कार्रवाई की गई थी। इस आदेश के खिलाफ बर्खास्त आरक्षक कोहले ने विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप (सोशल मीडिया) पर जिला प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया के समक्ष आत्मदाह की चेतावनी दी थी। जांच उपरांत पुलिस कप्तान तिवारी ने आरक्षक कोहले के इस कृत्य को गंभीर कदाचरण की श्रेणी में पाते हुए उसे तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त के आदेश जारी किए। एसपी गौरव तिवारी ने अनुशासन हिनता कि जांच उपरांत दोषी पाए जाने पर यह कारवाई की गई है।


https://chat.whatsapp.com/JApAT4AHODl9bn6eoTX5PN
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|