जानिए अब तक जिले कितने इंच हुई वर्षा…

0
FILE PHOTO

News by – नीरज बरमेचा

  • जिले में हुई अब तक 312.6 मिलीमीटर वर्षा
  • बीते 24 घंटे में ताल में हुई 5 इंच से अधिक बारिश

रतलाम  25  जुलाई 2021/  जिले में अब तक 312.6 मिलीमीटर (साढ़े 12 इंच) वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष इस अवधि तक औसत 346.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। इस अवधि तक गत वर्ष की तुलना में जिला 33. 8 मिलीमीटर औसत वर्षा से पीछे है।

जिले में गत 24 घंटो के दौरान रविवार सुबह 8.00 बजे तक औसत 56.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। आलोट में 66 मिलीमीटर, जावरा में 51 मिलीमीटर, ताल में 135 मिलीमीटर, पिपलौदा में 36 मिलीमीटर, बाजना में 18 मिलीमीटर, रतलाम में 27 मिलीमीटर, रावटी में 43.8 तथा सैलाना में 76 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले की सामान्य वर्षा 918.3 मिलीमीटर है।


https://chat.whatsapp.com/JApAT4AHODl9bn6eoTX5PN
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|