जानिए 26 जुलाई को क्या रहेंगी टीकाकरण की व्यवस्था…

0

News by – नीरज बरमेचा

26 जुलाई को 138 केंद्रों पर कोविड-19 का वैक्सीनेशन किया जाएगा

रतलाम 25 जुलाई 2021/ रतलाम जिले में सोमवार को आयोजित होने वाले टीकाकरण के लिए 138 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। रतलाम शहर में प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों के लिए गुरु तेग बहादुर अकादमी सैलाना रोड वैक्सीनेशन केंद्र रहेगा। शासकीय स्कूल के शिक्षकों के लिए उत्कृष्ट विद्यालय सांगोद रोड आरक्षित वैक्सीनेशन केंद्र रहेगा इन केंद्रों पर स्कूली शिक्षक अपना परिचय पत्र आधार कार्ड और मोबाइल  लेकर दोनों केंद्रों पर सीधे कोविशिल्ड के पहले डोज़ का वैक्सीनेशन करवा सकेंगे ।

रतलाम शहर के मोहन टॉकीज घास बाजार रतलाम केंद्र पर को-वैक्सीन का केवल दूसरा डोज़ लगाया जाएगा यहां भी सीधे ऑन स्पॉट  वैक्सीनेशन कराया जा सकता है। रतलाम शहर के न्यू कलेक्ट्रेट केंद्र पर केवल विदेश यात्रा करने वाले लोगों को और रेलवे हॉस्पिटल घटला कॉलोनी रेलवे कर्मचारियों के लिए कोविशिल्ड  का दूसरा टीका लगाने के लिए आरक्षित केंद्र रहेंगे। रतलाम शहर के अलकापुरी कम्युनिटी हॉल अलकापुरी और डीआरएम ऑफिस दो बत्ती रतलाम केंद्र कोविशिल्ड का केवल दूसरा टीका लगवाने के लिए आरक्षित केंद्र रहेंगे,  यहां भी सीधे ऑन स्पॉट वैक्सीनेशन कराया जा सकेगा।

रतलाम शहर के विधायक सभागृह बड़बड़ रोड, जमातखाना शेरानीपुरा आनंद कॉलोनी के पास, मदरसा तालीमुल कुरान नयापुरा, काज़ी खान मस्ज़िद जावरा रोड, सगरवंशी माली समाज धर्मशाला त्रिपोलिया गेट, सरस्वती स्कूल अमृत सागर, काश्यप सभागृह  सागोद रोड, शासकीय प्राथमिक विद्यालय डोसी गांव, मांगलिक भवन सुभाष नगर कालिका माता धर्मशाला कालका माता मंदिर के पास के केंद्रों पर सीधे अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लेकर वैक्सीनेशन कराया जा सकता है। इन केंद्रों पर कोविशिल्ड  का पहला टीका सीधे ऑन स्पॉट बुकिंग के आधार पर लगाया जाएगा।

रतलाम शहर के गुरु रामदास पब्लिक स्कूल विनोबा नगर, मॉर्निंग स्टार पब्लिक स्कूल इंदिरा नगर, साई अकैडमी 80 फिट रोड, बोधी स्कूल डोंगरे नगर, लायन हॉल पावर हाउस रोड, मेहंदी कुई बालाजी नगर निगम के पास, आईएमए हॉल राजेंद्र नगर, माहेश्वरी भवन कसेरा बाजार, नरसिंह वाटिका सिलावटो का वास, सरस्वती स्कूल काटजू नगर के केंद्रों पर कोविशिल्ड का पहला टीका केवल ऑनलाइन प्रि स्लॉट बुकिंग के आधार पर लगाया जाएगा अर्थात इन केंद्रों पर ऑनलाइन प्री बुकिंग कराना अनिवार्य रहेगा।


https://chat.whatsapp.com/JApAT4AHODl9bn6eoTX5PN
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|