News by – नीरज बरमेचा
- रतलाम जिले में भ्रष्टाचार चरम पर
- थोड़े दिन पहले एक पटवारी भी लोकायुक्त से धराया था
रतलाम जिले की पिपलौदा जनपद की ग्राम पंचायत सुखेड़ा के सचिव जगदीश पांचाल को उज्जैन लोकायुक्त टीम ने 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते सोमवार दोपहर को पकड़ा। जानकारी के अनुसार आवेदक शंकरलाल मालवीय से फलों उद्यान योजना योजना की फाइल को ठहराव प्रस्ताव करके योजना का लाभ दिलाने के एवज में 5 हजार की रिश्वत की मांग की गई थी। 3000 रुपए पूर्व में ले लिए। शेष राशि 2 हजार रुपए 26 जुलाई को देना तय हुए। दोपहर में सचिव ने आवेदक को अपने पिपलौदा स्थित निजी कार्यालय पर बुलाया। राशि देते ही वहां पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ा। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।
https://chat.whatsapp.com/JApAT4AHODl9bn6eoTX5PN
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|