News by – नीरज बरमेचा
रतलाम 26 जुलाई 2021/ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रतलाम में एक दिवसीय आईटीआई विशिष्ट प्लेसमेंट ड्राइव (अप्रेंटिस हेतु) 27 जुलाई प्रातः 10:30 बजे से संस्थान परिसर में की जाएगी।
आईटीआई प्राचार्य ने बताया कि ड्राइव में वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल लिमिटेड बगड़, धार कंपनी सम्मिलित होगी । इसमें शामिल होने के लिए योग्यता 10वीं पास एवं आईटीआई रहेगी। आयु सीमा 18 से 24 वर्ष, पद अप्रेंटिस ट्रेनिंग एवं अवधि 1 वर्ष रहेगी । इस ड्राइव में भाग लेने वाले व्यक्ति उक्त तिथि को अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र एवं बायोडाटा सहित अन्य शैक्षणिक दस्तावेज लेकर आईटीआई रतलाम में प्रातः 10:30 बजे उपस्थित हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी संस्थान में प्राप्त की जा सकती है।
https://chat.whatsapp.com/JApAT4AHODl9bn6eoTX5PN
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|