विशिष्ट संस्थाओं में प्रवेश हेतु परीक्षा 31 जुलाई को

0

News by – नीरज बरमेचा

रतलाम 26  जुलाई 2021/  जनजाति कार्य विभाग अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सैलाना तथा बाजना एवं शासकीय कन्या शिक्षा परिसर सैलाना एवं रतलाम में कक्षा 6 एवं कक्षा 9 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 31 जुलाई को होगी।

जिन विद्यार्थियों द्वारा इन विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन किया गया है वे अपने ऑनलाइन प्रवेश पत्र किसी भी कंप्यूटर या कियोस्क से डाउनलोड कर निर्धारित दिनांक को आवंटित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा हेतु उपस्थित रहें। परीक्षा का समय कक्षा 6 के लिए प्रातः 10:30 से 12:30 एवं कक्षा के लिए 9 के लिए दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक रहेगा। नोडल अधिकारी लखन लाल शास्त्री ने बताया कि परीक्षा में सम्मिलित नहीं होने पर विशिष्ट संस्थान में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए सभी विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य है।


https://chat.whatsapp.com/JApAT4AHODl9bn6eoTX5PN
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

 



 

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|