जानिए क्या रहेंगी बुधवार 28 जुलाई को टीकाकरण की व्यवस्थाये?

0

News by – नीरज बरमेचा

बुधवार 28 जुलाई को रतलाम जिले के 102 केंद्रों पर कोविड-19 वैक्सीनेशन किया जाएगा – सीएमएचओ
रतलाम दिनांक 27 जुलाई 2021। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रभाकर नानावरे ने बताया कि बुधवार 28 जुलाई को रतलाम शहर में 16 केंद्रों पर कोविड वैक्सीनेशन किया जाएगा। रतलाम शहर के आईएमए हॉल राजेन्द्र नगर और डीआरएम ऑफिस दो बत्ती रोड पर केवल को वैक्सीन का पहला और दूसरा दोनों प्रकार के डोज़ लगाए जाएंगे ।

शहर में कॉलेज के विद्यार्थी और कॉलेज के स्टाफ का वैक्सीनेशन करने के लिए तीन केंद्रों पर वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई है । शहर के आर्ट एंड साइंस कॉलेज, शासकीय गर्ल्स कॉलेज , शासकीय कॉमर्स कॉलेज पर कोविशिल्ड का वैक्सीनेशन किया जाएगा । विद्यार्थियों को अपना कॉलेज का आई डी लेकर आना होगा। विदेश यात्रा करने वाले नागरिकों को कोविशिल्ड का वैक्सीनेशन न्यू कलेक्ट्रेट पर किया जाएगा । रतलाम शहर के अलकापुरी कम्युनिटी हॉल और माहेश्वरी भवन कसेरा बाजार के केंद्रों पर कोविशिल्ड का केवल दूसरा डोज़ लगाया जाएगा ।

रतलाम शहर के शिव नगर स्कूल, मांगलिक भवन सुभाष नगर, जावरा फाटक हाल जावरा फाटक, जमातखाना शेरानीपुरा, मोमिनपुरा मस्जिद हाल, शासकीय स्कूल विरिया खेड़ी, जामिया सेमरुल वरीफ मदरसा अशोक नगर , शासकीय विद्यालय ईश्वर नगर के केंद्रों पर कोविशिल्ड का केवल पहला डोज़ लगाया जाएगा । उल्लेखनीय है कि 28 जुलाई को आयोजित सत्रों के लिए किसी भी प्रकार की ऑनलाइन प्रि स्लॉट बुकिंग कराने की आवश्यकता नहीं है। हितग्राहियों को उनके आधार कार्ड और मोबाइल के आधार पर सीधे वैक्सीनेशन किया जाएगा ।


 

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|