कलेक्टर का एक्शन मोड – पेयजल संबंधी शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर निगम के सहायक यंत्री आचार्य निलंबित…

0

News by – नीरज बरमेचा

रतलाम 28 जुलाई 2021/ रतलाम शहर में पेयजल संबंधी शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा नगर निगम के सहायक यंत्री सत्यप्रकाश आचार्य को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन पश्चात आचार्य को जुलवानिया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पर अटैच किया गया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर द्वारा विगत दिनों शहर की पेयजल समस्या निराकरण के संबंध में बैठक ली जाकर निर्देशित किया गया था। कार्यप्रणाली में सुधार के लिए ताकीद की गई थी परंतु उसके बाद भी शिकायतें निरंतर प्राप्त होने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

फाइल फोटो

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|