रतलाम में भाजपा के सभी मंडलों में बैठकों का आयोजन…

0

News by – नीरज बरमेचा

राजनीति को संस्कार के रूप में लेती है भाजपा : विधायक काश्यप

रतलाम, ३१ जुलाई। कोरोना काल के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा रतलाम शहर के पांचों मंडलों में शनिवार को बैठकों का आयोजन किया गया। इन्हें संबोधित करते हुए विधायक चेतन्य काश्यप ने कोरोना काल की परिस्थितियों, केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी के जनहितैषी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीति को संस्कार के रूप में लेती है। प्रदेश में भाजपा की वर्तमान सरकार का कार्यकाल विभिन्न परिस्थितयों के बीच गुजरा है। यह बैठकें सरकार और संगठन द्वारा किए गए कार्यों को आगे बढ़ावा देने के उद्देश्य से हो रही है।

विधायक काश्यप ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर काफी विकराल रूप में रही है। वर्तमान में कोरोना की तीसरी लहर की चर्चा चल रही है। रतलाम में मेडीकल कॉलेज कोरोना काल के दौरान काफी मददगार सिद्ध हुआ है। इससे रतलाम ही नहीं आसपास के जिलों और सीमावर्ती राज्य के जिलों को भी उपचार की सुविधा मिली है। कोरोना काल के दौरान ऑक्सीजन संकट दूर करने के लिए किए गए प्रयासों पर भी काश्यप ने प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दूसरी लहर में किसी न किसी रूप में हर व्यक्ति ने किसी को खोया है, लेकिन जिस तरह से हमने दूसरी लहर पर काबू पाया है। उसी तरह आगे भी सरकार और संगठन के माध्यम से कार्य कर हर परिस्थिति का सामना करना होगा।

काश्यप ने शासन की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से आमजन को उनका अधिक से अधिक लाभ दिलाने का आह्वान किया। उन्होंने ७ अगस्त को होने वाले अन्न उत्सव में अधिक से अधिक सहभागिता करने एवं आयुष्यमान कार्ड का लाभ भी अधिक से अधिक पात्र लोगों को दिलाने पर जोर दिया। काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री कोरोना संकट को देखते हुए अक्टूबर तक सभी गरीब परिवारों को मुफ्त राशन देने की योजना क्रियान्वित की है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा भी आमजन के हित में कई कार्य किए गए हैं।

दीनदयाल मंडल कार्य समिति की बैठक समता शीतल बाग छोटू भाई की बगीची में हुई। मुख्य वक्ता प्रदीप उपाध्याय व मंडल कार्यक्रम प्रभारी मनोज शर्मा ने भी संबोधित किया। मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी ने स्वागत भाषण दिया। जयवंत कोठारी, बद्रीलाल परिहार, कन्हैयालाल चौधरी, प्रहलाद राठौड़, प्रहलाद बंधवार, मोहन वर्मा, राजेन्द्र चौहान व राजेश बैरागी आदि मौजूद रहे। आरंभ में नीतिन तिवारी ने शोक संदेश का वाचन किया। राधा चौहान, राखी व्यास व ललिता पंवार द्वारा राष्ट्र गीत प्रस्तुत किया। संचालन नंदकिशोर पंवार ने किया। आभार सुरेन्द्र भाटी ने माना।

मुखर्जी मंडल की बैठक वैशाली गार्डन में हुई। इसे मंडल प्रभारी अशोक पोरवाल ने संबोधित किया। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने दिया। नन्दकिशोर तोषावड़ा, मनीषा शर्मा मौजूद रहे। सूरज मल जैन मण्डल की बैठक लोकेन्द्र नाथ महादेव मंदिर परिसर में हुई। मंडल प्रभारी मनोहर पोरवाल व पूर्व अध्यक्ष संतोष पोरवाल ने संबोधित किया। स्वागत भाषण अध्यक्ष निलेश गांधी ने दिया। हितेश कामरेड ने शोक संदेश का वाचन किया। संचालन महामंत्री हेमन्त राहोरी ने किया एवं आभार पिरूलाल सोनावचा ने माना।

अंबेडकर मंडल में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की अनिता कटारिया ने संबोधित किया। मंडल प्रभारी व जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। स्वागत भाषण करणधीर्य बड़गोत्या ने दिया। संचालन मंडल महामंत्री विनोद यादव ने व आभार लोकेश जायसवाल ने माना। कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की बैठक लायंस हॉल में हुई। इसे मंडल प्रभारी व पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित व आईटी सेल के प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल ने संबोधित किया। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा ने दिया। संचालन महामंत्री राकेश परमार ने किया व आभार अविनाश राव ने माना। पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, प्रदीप उपाध्याय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य निमिष व्यास सहित बलवंत भाटी, देवेन्द्रसिंह वाधवा, महेन्द्र नाहर, अनिता कटारिया, भुपेन्द्र कावड़िया व हार्दिक मेहता मौजूद रहे।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|