News by – नीरज बरमेचा
- जिले में अब तक 20 इंच से अधिक वर्षा दर्ज
रतलाम 02 अगस्त 2021/ जिले में अब तक 506.4 मिलीमीटर (20 इंच) वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि तक औसत 393 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 113.4 मिलीमीटर औसत वर्षा अधिक हुई है। जिले में गत 24 घंटो के दौरान सोमवार सुबह 8.00 बजे तक औसत 18.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। आलोट में 36 मिलीमीटर, जावरा में 10 मिलीमीटर, ताल में 56 मिलीमीटर, पिपलौदा में 1 मिलीमीटर, बाजना में 7 मिलीमीटर, रतलाम में 16 मिलीमीटर, रावटी में 7.4 मिलीमीटर तथा सैलाना में 13 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले की सामान्य वर्षा 918.3 मिलीमीटर है।
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|




