शहर के नोडल समस्त दुकानों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट दें…

0

News by – नीरज बरमेचा

रतलाम 03 अगस्त 2021/ अन्न उत्सव आयोजन सात अगस्त को होगा। आयोजन के लिए कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में समस्त तैयारियां पूर्ण की जा रही है। रतलाम शहर की सभी 63 दुकानों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।  जोनल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।

एसडीएम अभिषेक गहलोत ने रतलाम शहर के 63 पीडीएस शॉप के लिए नियुक्त नोडल  एवं जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि हितग्राहियों को सामग्री उपलब्ध कराने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। सभी उचित मूल्य दुकानों में समुचित साफ-सफाई के साथ उपभोक्ताओं की सुविधाओं हेतु दुकान पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। सभी दुकानों की सफाई के साथ रंगाई-पुताई का कार्य तथा खाद्यान्न को व्यवस्थित रखने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि पांच अगस्त तक सभी तैयारियां पूर्ण कर ओके रिपोर्ट कंट्रोल रूम पर देना सुनिश्चित करें।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|