भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर दिया अन्न उत्सव का आमंत्रण

0

News by – नीरज बरमेचा

रतलाम 6 अगस्त 2021। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 7 अगस्त को अन्न उत्सव का आयोजन होगा। इस आयोजन में पात्र परिवारों को 10 किलो प्रति व्यक्ति के मान से दीपावली तक का राशन निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। शहर विधायक चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में अन्न उत्सव में शामिल होने के लिए पात्र हितग्राहियों को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर आमंत्रित किया गया है।

सेवा ही संगठन अभियान के विधानसभा प्रभारी जयवंत कोठारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत अन्न उत्सव के माध्यम से नवम्बर माह तक का प्रति व्यक्ति 5 किलो राशन देने की घोषणा की है। इसी प्रकार म.प्र. में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत पांच किलो राशन देने की घोषणा की है। इससे अन्न उत्सव के तहत्‌ हर व्यक्ति को 10 किलो राशन प्राप्त होगा।

शुक्रवार को रतलाम शहर के सभी मण्डलों में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्तागण ने घर-घर जाकर पात्र परिवारों को अन्न उत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उत्सव के लिए क्षेत्र की राशन दुकानों पर विशेष साज-सज्जा भी की गई है। आमंत्रण वितरण के दौरान मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी, आदित्य डागा, मयुर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, करण धीर्य बड़गोत्या, मंडल पदाधिकारी,वार्ड संयोजक एवं कार्यकर्तागण आदि मौजूद रहे।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|