[insta-gallery id="0"]
होम Highlights क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष काश्यप ने गोल्ड मेडल जीतने पर जताया...

क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष काश्यप ने गोल्ड मेडल जीतने पर जताया हर्ष

0

News by – नीरज बरमेचा

रतलाम, ७ अगस्त। ओलंपिक में भारत के गोल्ड मेडल जीतने पर क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने हर्ष जताया है। उन्होंने ओलंपियन नीरज चोपड़ा को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है।

काश्यप ने बताया कि ओलंपियन नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि से देश को ओलिंपिक में एथलेटिक्स का पहला गोल्ड मेडल मिला है। जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाकर हर भारतवासी को गौरवान्वित किया है। इससे पूर्व वर्ष १९६० के रोम ओलंपिक एवं १९८४ के लास एंजिल्स ओलंपिक में भारत मात्र १ सेकण्ड से पदक पाने से वंचित रह गया था।

काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। देश की यह सफलता उन्हीं प्रयासों का परिणाम है। भारत ने इस ओलंपिक में  1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज समेत कुल 7 मेडल जीते हैं। इससे पूर्व 2012 के ओलिंपिक में भारत ने 6 मेडल जीते थे।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

error: Content is protected !!