जावरा में अवैध रूप से निर्मित दो ढाबे जमींदोज किए गए

0

News by – नीरज बरमेचा

रतलाम 08 अगस्त 2021/ कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों एवं माफिया के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जावरा अनुविभाग क्षेत्र में रविवार को दो ढाबे जमींदोज किए गए। एसडीएम जावरा हिमांशु प्रजापत के मार्गदर्शन में शासकीय अमले ने उमटपालिया एवं हसनपालिया में दो ढाबों पर कार्रवाई करते हुए करीब 22 लाख रुपए मूल्य की अवैध संपत्ति तोड़ी गई। ये ढाबे बिना अनुमति के निर्मित थे और इनकी अवैध शराब विक्रेताओं से संलग्नता भी थी। प्रशासन द्वारा उक्त कार्रवाई करते हुए इनके संचालकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए हैं।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|