News by – नीरज बरमेचा
दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की बोर्ड ऑफ़ स्टडी द्वारा सीए विद्यार्थियों के लिए टेलेंट सर्च 2021 का आयोजन पुरे देश में किया जा रहा हैं जिसके अंतर्गत क्विज और एलक्युशन (श्रेस्ठ वक्तव्य कला) कॉन्टेस्ट आयोजित किये जा रहा हैं। यह आयोजन पहले ब्रांच उसके बाद रीजनल और अंत में नेशनल स्तर तक किये जायेंगे। इसी तारतम्य में रतलाम ब्रांच पर क्विज और एलक्युशन कॉन्टेस्ट आयोजित किया गया।
ब्रांच के सिकासा चेयरमैन सीए अर्पित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की क्विज कॉन्टेस्ट में 2 विद्यार्थीयो के ग्रुप वाली 7 टीमों ने भाग लिया। यह कांटेस्ट पहले 3 राउंड में हुआ जिसमे सामान्य ज्ञान से संबधित प्रश्न पूछे गए। अंत में रेपिड फायर राउंड किया गया। इस कॉन्टेस्ट में सेजल बोहरा एवं केतन भटेवरा के ग्रुप की टीम विजेता रही।
ततपश्चात एलक्युशन कॉन्टेस्ट संपन्न हुआ। जिसके अंतर्गत प्रतियोगियों ने विभिन्न विषयो पर अपना वक्तव्य दिया। जिसमे विजेता ईशा अग्रवाल रही।
ब्रांच स्तर के विजेता रीजनल स्तर पर आयोजित होने वाले कॉन्टेस्ट में भाग लेंगे। और रीजनल स्तर के विजेता नेशनल स्तर पर आयोजित होने वाले कॉन्टेस्ट में शामिल होंगे।
सीए प्रणिता जैन, सीए गीता शिवानी एवं सीए नवरतन जैन के तीन सदस्यीय पैनल ने प्रतियोगियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर विजेता की घोषणा की। आयोजन का संचालन सीए सत्यप्रिय झालानी ने किया। इस अवसर पर ब्रांच के चैयरमेन सीए दीपेंद्र चोपड़ा, वाईस चैयरमेन सीए अंकित बरमेचा, सेक्रेटरी सीए अमित वाच्छानी एवं कोषाध्यक्ष सीए रितेश नागोरी उपस्थित थे। जिन्होंने तीनो विजेताओं को ब्रांच की और से हार्दिक बधाई प्रेषित की एवं रीजनल स्तर पर आयोजित होने वाले कॉन्टेस्ट में सफल होने की शुभकामना दी।
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|




