सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया रतलाम द्वारा 31 अगस्त तक किसान संपर्क अभियान

0

News by – नीरज बरमेचा

रतलाम 09 अगस्त 2021/ सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के रतलाम क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा विगत 1 जुलाई से किसान संपर्क अभियान चलाया जा रहा है जो 31 अगस्त  तक चलेगा।

क्षेत्रीय प्रबंधक बी.आर. रामाकृष्णा नायक ने बताया कि अभियान में शाखा स्तर पर किसानों के ओवरड्यू केसीसी खातों का नवीनीकरण किया जावेगा ताकि सरकार द्वारा प्रदत्त ब्याज अनुदान (Interest Subvention) एवं फसल बीमा के लाभ से वंचित होने से बचा जा सके और किसानों को शासन की योजनाओं का  पूर्ण लाभ मिल सके। साथ ही एनपीए खातों में भी किसानों को छूट प्रदान कर बैंक की समझौता योजना के तहत लाभ प्रदान करके पुनः ऋण प्राप्त करने का  अवसर प्रदान किया जावेगा।

अग्रणी जिला प्रबंधक दिलीप सेठिया ने बताया कि अभियान में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में पंजीयन करके सुरक्षा प्रदान की जाएगी। अटल पेंशन योजना में खाता खोलकर वृद्धावस्था में पेंशन द्वारा जीवन यापन को सुदृढ़ बनाया जाएगा। सभी किसान भाइयों से निवेदन किया गया है कि अभियान का  लाभ उठाएं।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|