बुधवार को 17422 लोगों का कोविड-19 वैक्सीनेशन किया गया

0

News by – नीरज बरमेचा

रतलाम दिनांक 14 अगस्त 2021

रतलाम जिले में 14 अगस्त को आयोजित कोविड-19 वैक्सीनेशन के दौरान कुल 17422 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। सीएमएचओ डॉ प्रभाकर ननावरे ने बताया कि रतलाम जिले में अब तक 755760 कोविड के टीके लगाए जा चुके हैं। इसमे से 121773 लोग कोविड का दूसरा टीका लगवा चुके हैं। शहरी क्षेत्र रतलाम में 45 वर्ष से अधिक आयु के 78641 लोगो को (98 प्रतिशत ) कोविड का पहला टीका लग चुका है। शहरी क्षेत्र रतलाम में 45 वर्ष से अधिक आयु के 44225 लोगों ( 56 प्रतिशत ) लोगो को कोविड का दूसरा टीका लगाया जा चुका है।आलोट नगर परिषद क्षेत्र में आज दिनांक 14/08/2021 तक सभी पात्र व्यक्तियों को कोविड-19 का पहला डोज कोविड टीकाकरण का कार्य शत-प्रतिशत कराया जा चुका है,

आलोट नगर परिषद में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 17907 व्यक्ति निवासरत है , जिसमें 17728 व्यक्तियों को कोविड-19 का फर्स्ट डोज लगाया जा चुका है , शेष 179 व्यक्ति कारणों से अपात्र होने से शेष हैं। सीएमएचओ डॉक्टर प्रभाकर ननावरे ने अनुरोध किया है कि कोरोना से बचने के लिए सभी लोग मास्क पहने, दो गज की दूरी का पालन करें, अपने हाथों को नियमित रूप से साबुन पानी से धोएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें , अनावश्यक यात्रा नहीं करें , भीड़ में जाने से बचे और अपनी बारी आने पर कोविड-19 वैक्सीनेशन अवश्य कराएं।।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|