विधायक काश्यप द्वारा जिला अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत

0

News by – नीरज बरमेचा

रतलाम 14 अगस्त। जिला अभिभाषक संघ की नई कार्यकारिणी के सदस्य एवं पदाधिकारियों ने विधायक चेतन्य काश्यप से सौजन्य भेंट की। काश्यप ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभय शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत कर शुभकामनाएं दी। संघ ने भी काश्यप का सम्मान किया।

जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष शर्मा ने विधायक काश्यप से जिला न्यायालय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने अभिभाषको के लिए आवासीय कॉलोनी हेतु जमीन आवंटन, जिला न्यायालय के नंदलई/बंजली में स्थानान्तरण को रोकने में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। संघ अध्यक्ष ने विधायक काश्यप को न्यायालय परिसर में संघ के हॉल निर्माण एवं फर्नीचर प्रदान करने हेतु धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

काश्यप ने इस मौके पर शहर विकास के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने डॉ. कैलाशनाथ काटजू विधि महाविद्यालय में भवन निर्माण पूर्ण होने की जानकारी देते हुए शीघ्र ही इसके लोकार्पण की संभावना जताई। काश्यप ने अभिभाषक हित में किए जाने वाले सभी कार्यों में संघ को सहयोग प्रदान करने हेतु आश्वस्त भी किया। इस दौरान संघ उपाध्यक्ष नीरज सक्सेना, सचिव विकास पुरोहित, सहसचिव योगेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय, पुस्तकालय सचिव अजय चंद्रावत, कार्यकारिणी सदस्य राकेश शर्मा, जितेन्द्र कुमार बोरासी, मदनलाल सोलंकी, शैलेन्द्र केथवास, राजेन्द्रसिंह चौहान, प्रखर माहेश्वरी, रोहित रायकवार, तेजकुमार चौधरी, सर्वेश बड़गुर्जर, पूर्व लोक अभियोजक सुभाष जैन एवं अरूण त्रिपाठी उपस्थित रहे।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|