स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह  पुलिस परेड ग्राउंड पर होगा जिला प्रभारी मंत्री ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे

0

News by – नीरज बरमेचा

रतलाम 14 अगस्त 2021/ रतलाम पुलिस परेड ग्राउंड पर स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त देशभक्ति भावना से समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

मुख्य समारोह के लिए निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 15 अगस्त को प्रातः 8:58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन, प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, प्रातः 9:05 बजे परेड निरीक्षण, 9:15 बजे संदेश वाचन, 9:25 बजे हर्ष फायर, 9:35 बजे मार्च पास्ट, परेड कमांडर से परिचय, 9:45 बजे पुरस्कार वितरण, 9:50 बजे आभार प्रदर्शन ,10:00 बजे मध्यप्रदेश गान होगा।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|