News by – नीरज बरमेचा
आजादी पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को रतलाम में मीणा समाज ने बड़े धूमधाम से मनाया। मीणा समाज के शक्ति संगठन द्वारा स्थानीय विनोबा नगर में शहीद कारगिल पार्क में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज के वरिष्ठ हजारीलाल मीणा ने राष्ट्ध्वज फहराया। इसके पश्चात राष्टगान हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हजारीलाल मीणा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के लोग एकजुट रहकर देश की उन्नति में हर संभव योगदान दे। कार्यक्रम में समाज के नन्हे नन्हे बच्चो द्वारा देशभक्ति गीतों पर सुंदर नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार विजय मीणा ने किया। कार्यक्रम में मीणा समाज के शक्ति संगठन के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मयूर मीणा को मीणा समाज शक्ति संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री अर्जुनसिंह मीणा ने समाज के वरिष्ठ ईश्वरलाल बेडवाल, आर एस मीणा, विजय बेडवाल, मांगीलाल मीणा, विजय मीणा (पत्रकार) की मौजूदगी में नियुक्ति पत्र सोपा। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने वाले बच्चो रिया मीणा, नन्दनी मीणा, वैष्णवी मीणा, दिष्टि मीणा, तानिया मीणा, शौर्य मीणा, लक्षिता मीणा दिव्यंका ब्याडवाल, करथिवी ब्याडवाल, नेहा मीणा, निधि मीणा आदि को समानित किया गया। इस मौके पर समाज के युवा हितेश मीणा, जितेंद्र बेडवाल, सूरज मीणा, गणेश मीणा, शेलेन्द्र मीणा, मिंटू मीणा, सहित बड़ी संख्या में समाज की माताएं एवं बहने भी मौजूद थी।

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|




