News by – नीरज बरमेचा
रतलाम १७ अगस्त। भारत की आजादी के ७५ वर्ष पूर्ण होना हर देशवासी के लिए गौरवपूर्ण है। रतलाम में भी स्वतंत्रता का ७५ वां वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में गरिमामय आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए विधायक चेतन्य काश्यप ने प्रबुद्धजनों शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय वाते, शिक्षाविद् डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला, प्रोफेसर प्रदीपसिंह राव, निर्मल लुनिया को आमंत्रित कर चर्चा की।

चर्चा के दौरान पूरे वर्ष विभिन्न वर्गों के लिए कार्यक्रम आयोजित करने के साथ-साथ ”अमृत महोत्सव रतलाम” के नाम से समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया। समिति स्वतंत्रता के आंदोलन में रतलाम की भूमिका विषय पर विशेष आयोजन करेगी। विधायक काश्यप ने कहा कि अमृत महोत्सव पूरे देश में आयोजित हो रहा है। रतलाम में भी इसकी गरिमा अनुरूप कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अमृत महोत्सव के तहत् बुद्धिजीवियों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करने के साथ-साथ स्वतंत्रता से जुड़ी स्मृतियों पर केंद्रित व्याख्यान एवं प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। स्वाधीनता संग्राम सैनानियों पर आधारित परिचर्चा का आयोजन भी होगा।

काश्यप ने कहा कि अमृत महोत्सव के तहत् होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हेतु समिति का गठन जल्द किया जाएगा। समिति द्वारा अक्टूबर माह से अमृत महोत्सव के आयोजनों की शुरूआत की जाएगी।
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|




