केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा रतलाम झाबुआ अलीराजपुर फोरलेन रोड पर सहमति

0

News by – नीरज बरमेचा

संसद के मानसून सत्र में सांसद गुमान सिंह डामोर ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर पत्र के माध्यम से अनुरोध किया कि रतलाम झाबुआ अलीराजपुर जिले को भारतमाला परियोजना के अंतर्गत सम्मिलित किया गया हैं परंतु इसे निम्न प्राथमिकता में रखा गया है जो उच्च प्राथमिकता में रखा जाए रतलाम से एट लेन एक्सप्रेस वे निकल रहा है तथा यहां पर लॉजिस्टिक हब एवं औद्योगिक क्षेत्र का विकास होगा ऐट लेन हाईवे का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है 2022 तक इसके पूर्ण होने की संभावना है सांसद डामोर ने मंत्री गडकरी से अनुरोध किया कि 200 किलोमीटर लंबे फोरलेन निर्माण के लिए उच्च प्राथमिकता के आधार पर डीपीआर बनवाई जाए , इस पर मंत्री गडकरी ने सहमति जताई।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|