जिले के 1000 से ज्यादा गांवों में पहुंचेगा कृषि विभाग का अमला, फसल निरीक्षण कर रिपोर्ट देगा

0

News By – नीरज बरमेचा

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर  कुमार पुरुषोत्तम द्वारा किसानों की फसल खराबी की शिकायत के संबंध में निरीक्षण के लिए निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी 1054 गांव में कृषि विभाग के मैदानी अधिकारी पहुंचकर फसल निरीक्षण करें, रिपोर्ट तैयार करें जो आगामी सोमवार को ग्रामवार प्रस्तुत की जाए। कृषि विभाग के उपसंचालक विजय चौरसिया को निर्देश दिए कि मैदानी अधिकारियों के फसल निरीक्षण हेतु लिखित में ड्यूटी आदेश जारी किए जाएं। उपसंचालक को भी रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचकर फसल निरीक्षण के लिए निर्देशित किया।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|