नेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 सितंबर को

0

News By – नीरज बरमेचा

रतलाम 23 अगस्त 2021/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आगामी 11 सितंबर को रतलाम जिला न्यायालय तथा जावरा व आलोट तहसील न्यायालयों में भी नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता द्वारा 23 अगस्त को रतलाम न्यायालय के समस्त न्यायाधीशगणों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नेशनल लोक अदालत की कार्यवाहियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। 


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

जिला न्यायाधीश द्वारा न्यायाधीशगणों को और अधिक सक्रियता के साथ समझोतो के लिए प्रयास करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि न्यायालय में लंबित प्रकरणों का पारस्परिक समझोतों  माध्यम से अधिक अधिक संख्या में निराकरण हो सके। इस संबंध में जिला न्यायाधीश द्वारा एक विस्तृत रणनीति तैयार कर अधिक से अधिक प्रीसीटिंग मीटिंग आयोजित करने के लिए निर्देशित किया गया। जिला न्यायाधीश ने आमजनों से भी अपील की कि अधिकाधिक संख्या में लोक अदालत में भाग लेकर लाभ लेवे।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|