News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 25 अगस्त 2021/ कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत रतलाम जिले के भ्रमण पर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गहलोत 27 अगस्त को प्रातः 11-40 बजे आलोट के ताल रोड स्थित शंखेश्वर फ्यूल पर आएंगे। वे दोपहर 12.00 बजे आलोट सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 12.35 बजे आलोट कृषि उपज मण्डी पहुंचेंगे जहां अनादिकल्पेश्वर महादेव शंकर सवारी समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 1.40 बजे आलोट के सिविल हास्पीटल पहुंचेंगे जहां आईसीयू वार्ड, डिजिटल एक्सरे तथा डिजिटल लेबोरेटरी का शुभारम्भ करेंगे। वे दोपहर 3.00 बजे राजस्थान के झालावाड जिले के श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ पहुंचकर दर्शन करेंगे तथा वहां श्वेताम्बर पार्श्वनाथ तीर्थ पेढी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वे इसी दिन शाम 5.00 बजे नागदा पहुंचेंगे। गहलोत 28 अगस्त को प्रातः 11.30 बजे रतलाम जिले के बडावदा आकर गौशाला शेल्टर की आधारशिला रखेगे। वे दोपहर 1.00 बजे बडावदा से रवाना होकर जावरा, ढोढर होते हुए होरी हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे। दोपहर 3.30 बजे होरी हनुमान मंदिर से जावरा, ढोढर होते हुए नागदा प्रस्थान करेंगे।

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|




