News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 25 अगस्त 2021। विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया कि कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण जरूरी है। शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने की प्रेरणा देने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 26 अगस्त को रतलाम में आ रहे है। शहरवासी अधिक से अधिक टीकाकरण करवाकर मुख्यमंत्री के आगमन को सफल बनाएं।

विधायक काश्यप ने बताया कि रतलाम 85 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। मुख्यमंत्री चौहान रतलाम आकर शेष रहे लोगों को समय पर टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगे। वे 26 अगस्त को दोपहर 1.20 बजे वायुयान से रतलाम आएंगे। बंजली हवाईपट्टी पर उतरने के बाद रतलाम में अलकापुरी कम्युनिटी हॉल एवं लायंस हॉल स्थित टीकाकरण केन्द्रों का जायजा लेने पहुंचेंगे और बाद में विधायक सभागृह में टीकाकरण अभियान में लगे स्वास्थ्यकर्मियों व अन्य सहयोगियों का सम्मान करेंगे। जिला प्रभारी मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।
काश्यप ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क के बाद टीकाकरण ही दूसरा अचूक उपाय है। रतलाम में इसके लक्ष्य को पूरा करने के लिए 2 दिवसीय महाअभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान के आगमन से शहरवासी टीकाकरण के प्रति जागरूक होंगे। इससे महाअभियान का लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|




