News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 26 अगस्त 2021/ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रतलाम के अलकापुरी कम्युनिटी हॉल स्थित वैक्सीनेशन सेंटर का दौरा किया। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रवेश करते से ही वृद्ध महिला गेंदाबाई को देखा तो उनके पास पहुंचे। वृद्ध महिला ने धन्यवाद मोदीजी, धन्यवाद शिवराजजी बोला। वैक्सीनेशन कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री ने वृद्ध महिला के वैक्सीनेशन के लिए हाल के अंदर से वैक्सीनेटर बुलवाएं और वैक्सीनेशन करवाया। मुख्यमंत्री चौहान ने सेंटर पर वैक्सीनेटर लालकुंवर राठौर तथा सोनाली पंड्या से चर्चा की। टीका लगवाने आई निराला नगर रतलाम की सलोनी मलानिया से चर्चा की। सलोनी को आशीर्वाद दिया। इसी हाल में वैक्सीनेशन करवाने आई महिला कृतिका राजपुरोहित से भी चर्चा की और उनसे पूछा कि टीका लगवाने के बाद कोई परेशानी तो नहीं हैं। महिला ने कहा कि नहीं कोई परेशानी नहीं है। मुख्यमंत्री ने उसे आशीर्वाद दिया और उसके हाथों पर प्रथम डोज की प्रतीक सील भी लगाई।

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|
कम्युनिटी हॉल परिसर में मौजूद ग्राम करमदी के तुलसी स्वयं सहायता समूह की कला मकवाना, लक्ष्मी मकवाना आदि महिलाओं से चर्चा की। उनके द्वारा बनाई गई चाय पी और खुश होकर कहा कि चाय बहुत अच्छी बनाई है। मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की गतिविधियों की जानकारी ली। सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक चैतन्य काश्यप, डॉ. राजेंद्र पांडे, दिलीप मकवाना, राजेंद्रसिंह लुनेरा, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी उपस्थित थे। जिला पंचायत सीईओ मीनाक्षीसिंह ने जिले के स्वयं सहायता समूह की आर्थिक गतिविधियों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|




