News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 28 अगस्त 2021/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकास तभी सार्थक होगा जब इसमें गरीबों की पूरी सहभागिता होगी। इस समावेशी विकास में शहरी गरीबों को पूरा लाभ मिले। मध्यप्रदेश सरकार की कोशिश है कि विकास की डगर में पीछे छूट गए शहरी गरीबों को रोटी, कपड़ा और मकान की मूलभूत सुविधाएँ मिले। अन्न उत्सव में निःशुल्क अनाज बाँटा गया और आज एक लाख 29 हजार 292 शहरी हितग्राहियों को पक्की छत वाले मकान की सुविधा मिलने जा रही है। इनमें से कुछ का आज गृह प्रवेश, कुछ का भूमि-पूजन और कुछ को उनके खाते में योजना की किश्त मिल रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारा टारगेट है कि वर्ष 2024 तक सभी गरीबों को पक्की छत के साथ अपना आवास मिल जाए।

इस अवसर पर रतलाम में बड़बड़ विधायक सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में विधायक चैतन्य काश्यप, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, निगमायुक्त सोमनाथ झारिया तथा हितग्राही उपस्थित थे।
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|




