रुरल मैनेजमेंट सीखे विद्यार्थी

0

News By – नीरज बरमेचा

ग्रामीण क्षेत्र में बदलाव लाने की अपनी भूमिका का सकारात्मक रुप से निर्वाह करें : कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम
स्कूल आफ रुरल मैनेजमेंट के दीक्षांत समारोह में कलेक्टर हुए सम्मिलित
रतलाम 28 अगस्त 2021/ रुरल मैनेजमेंट के विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने की अपनी भूमिका का निर्वाह करके ग्रामीण जीवन में और खुशहाली ला सकते हैं। रुरल मैनेजमेंट विद्यार्थी के लिए विभिन्न सेक्टर्स में भविष्य की बेहतर संभावनाएं हैं। यह बात कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने जिले के ग्राम भदवासा के समीप स्थित स्कूल आफ रुरल मैनेजमेंट के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में कही। इस अवसर पर ग्रामीण विकास ट्रस्ट के सीओ एस.एस.सिंह, सी.वी. रमन युनिवर्सिटी खण्डवा के वाइस चाँसलर डा. अरुण जोशी, स्वालीडारीडाड संस्था के महाप्रबंधक सुरेश मोटवानी, जावरा एसडीएम हिमांशु प्रजापति, रतलाम कालेज के प्राचार्य संजय वाते, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री पी.के. गोगादे, उपसंचालक कृषि विजय चौरसिया आदि उपस्थित थे।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कहा कि रतलाम जिला खेती के पदिष्य में अत्यन्त प्रगतिशील है। जिले का किसान हाईटेक तरीके से खेती करना जानता है। रुरल मैनेजमेंट स्कूल जिले के कृषि परिदश्य में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस दिशा में आगे चलकर समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा। कृषि क्षेत्र में रोजगार की वृहद संभावनाओं को देखते हुए स्कूल आफ रुरल मैनेजमेंट से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कौशल उन्नयन प्रदान किया जा सकता है। स्कूल आगे बढे, ख्याति प्राप्त करे।
कार्यक्रम में डा. अरुण जोशी ने अपने उद्बोधन में स्कूल आफ रुरल मैनेजमेंट की स्थापना के सम्बन्ध में किए गए कार्यों की जानकारी दी। एस.एस.सिंह तथा सुरेश मोटवानी ने भी अपने उद्बोधनों में विद्यार्थियों को लगन तथा मेहनत के साथ जीवन में आगे बढने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के प्राचार्य राजेश गुप्ता ने किया। इस दौरान स्कूल के दीक्षांत समारोह में अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|