News By – नीरज बरमेचा
घटनाक्रम दिनांक 28.08.21 को फरियादी दीपक पिता कन्हैयालाल जैन 43 साल नि. राजेन्द्र नगर जावरा ने रिपोर्ट किया किया मेरी जैन एसटीडी टेलिकॉम नाम से बस स्टेण्ड जावरा पर मोबाईल की दुकान है। रोजाना तरह आज सुबह अपनी दुकान खोली तो देखा कि दुकान के अन्दर सामान बिखरा पड़ा था और छत की जाली उखडी हुई फिर मैने उपर दुसरी मंजिल पर जाकर देखा तो उपर साईड वाली दिवाल मे बड़ा सा छेद किया हुआ था वापस मैने नीचे आकर चैक किया तो दुकान पर बेचने के लिए रखे 35 नये मोबाईल और गल्ले की 5000 रुपये नगदी सिल्लक नहीं थे जो किसी व्यक्ति व्दारा चुरा लिये है। जो रिपोर्ट पर से थाना जावरा शहर पर अप क्र 291/21 धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक रतलाम व्दारा 10000 रुपये की ईनामी उदघोषणा की गयी।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही :- पुलिस अधीक्षक रतलाम गौरव तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अति पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम सुनील पाटीदार व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा रविन्द्र बिलवाल के मार्गदर्शन में थाना जावरा शहर के थाना प्रभारी उनि वी.डी. जोशी द्वारा टीम गठित कर जावरा शहर पर अपराध क्रमांक 291/21 धारा 457,380 भादवि में आरोपी व चोरी गया मश्रुका की तलाश की गयी तथा मौजुदा साक्ष्य, तकनिकी आधार, सायबर सैल व सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर 24 घन्टे के अन्दर ही संदेही आरोपी का पता लगाया गया जिसमें फरियादी की दुकान के पडौस मे काम करने वाले व्यक्ति संदेही सोनू उर्फ सोनूसिंह का घटना में संलिप्त होना पाया गया जो मुखबीर सूचना के आधार पर संदेही आरोपी सोनू उर्फ सोनूसिंह के घर ग्राम सोनू उर्फ सोनूसिंह पिता भेरू मुनिया जाति भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम बिजनीपाड़ा पंचायत नारेला थाना बामनिया जिला झाबुआ झाबुआ गिरफ्तार किया गया। जिसने कुछ दिनों से रोज रात्री के समय थोड़ा थोड़ा करके छत के ऊपर से साईड वाली दिवाल खोदना व दि 28.08.21 की रात्री को दिवाल में छेद कर मोबाईल व नगदी रुपये चुराकर उक्त घटना को अन्जाम देना बताया। जिसके कब्जे से 35 एन्ड्राइड मोबाईल व 4587 रुपये जप्त किये गये जो आरोपी को न्यायालय पेश किया जावेगा। जप्त मश्रका
35 एन्ड्राइड मोबाईल किमती 347262 रुपये नगदी 4587 रुपये
1. सोनू उर्फ सोनूसिंह पिता भेरू मुनिया जाति भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम बिजनीपाड़ा पंचायत नारेला थाना बामनिया जिला झाबुआ
गिरफ्तार आरोपी
सरहानिय भूमिका:
उनि वी डी जोशी, सउनि गलसिंह भवेल, कार्य सउनि दशरथ माली कार्य प्र 144 योगेश सैनी, आर 82 नितीन जोशी, आर 383 अभय चौहान, आर 658 हर्षवर्धनसिंह, आर 376 प्रकाश भास्कर, आर. 134 योगेश राठौर, आर 337 सांवरिया, आर 218 बिपुल भावसार आदी

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|




