राष्ट्रीय तरुपुत्र रोपण महायज्ञ के अवसर पर पर्यावरण पार्क में गायत्री परिवार ने किया वृक्षारोपण…..

0

News By – नीरज बरमेचा

रतलाम। अखिल विश्व गायत्री परिवार की रतलाम शाखा द्वारा स्थानीय पर्यावरण पार्क (बाजना रोड) में जन्माष्टमी के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी सम्मिलित हुए और उन्होंने तरुपूजन कर वृक्षारोपण किया। अपने उद्बोधन में गौरव तिवारी में कहा कि प्राकृतिक वातावरण मनुष्य की पहली पसंद होती है। और इस वातारवरण की अक्षुण्ण बनाये रखने का दायित्व भी हम सभी पर है। हम सभी को अपने अपने स्तर पर वृक्षारोपण कर हरीतिमा विस्तार का कार्य करना चाहिए। जिनके पास जगह नहीं है वे अपने घर, आंगन और छत इत्यादि पर भी गमलों में पौधे लगा सकते है। एसपी गौरव तिवारी ने गायत्री परिवार से अपने पुराने जुड़ाव की भी चर्चा की और संस्था के द्वारा किये जारहे जनहित एवं पारमार्थिक कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में पीपल का पौधा देवमंच पर विराजित था।

उल्लेखनीय है कि 30 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के केंद्रीय मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर सम्पूर्ण भारत मे “राष्ट्रीय तरुपुत्र रोपण महायज्ञ” का आयोजन किया गया था। गायत्री परिवार द्वारा देशभर में जन्माष्टमी पर्व पर शांतिकुंज स्वर्ण जयंती वन, उपवन, माता की बाड़ी, लघु रोपणी, शाक वाटिकाएँ, आरोग्य वाटिकाएँ, गमलों में स्वास्थ्य इत्यादि प्रकल्पों के माध्यम से पर्यावरण एवं आरोग्य संतुलन के लिए स्थापित किए गए है। विगत अनेक वर्षों से गायत्री परिवार द्वारा वृक्षागंगा अभियान के माध्यम से हरीतिमा विस्तार का पर्यावरण आंदोलन चलाया जा रहा हैं इसी क्रम में रतलाम शाखा द्वारा भी जन्माष्टमी पर पर्यावरण पार्क में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम को गायत्री परिवार रतलाम के मुख्य ट्रस्टी पातीराम शर्मा ने भी संबोधित किया। प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के विवेक चौधरी ने संचालन किया तथा जिला युवा संयोजक अर्जुन सिंह चौहान ने आभार प्रकट किया। तरुपूजन आचार्य दलबीर सिंह ने, देवमंच शिवपाल छप्री ने एवं स्वागत गोपाल सिंह तोमर ने किया। पूर्व सैनिक श्यामलाल भावसार का जन्मदिवस पर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जनअभियान परिषद के रतलाम समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, डॉ आई पी त्रिवेदी, महेश गोयल, एमएम साहू सहित अनेक गायत्री परिजन सहभागी बने। महिला मंडल की तरफ से डॉ शशि त्रिवेदी, राधा बहन, कल्पना शाह इत्यादि ने अतिथियों का स्वागत किया गया। परिवार की छात्र इकाई “दिया” के युवाओं ने भी वृक्षारोपण में बढ़चढ़कर उत्साह दिखाया। 


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|