दो बत्ती की तीन मंजिला इमारत से गिरा एसी टेक्नीशियन, गंभीर घायल

0

News By – नीरज बरमेचा

शहर के दो बत्ती चौराहा क्षेत्र में गंभीर हादसा हो गया। स्थित एक तीन मंजिला इमारत से एक एसी टेक्नीशियन गिरने से घायल हो गया। अंकलेसरिया बिल्डिंग पर संचालित होटल गौरव से गिरे टेक्नीशियन को सहकर्मियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब 4.25 बजे हुआ। दो बत्ती चौराहे के समीप स्थित अंकलेसरिया बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर एसी के बाहरी हिस्से को सुधारने का काम चल रहा था। असलम पिता यूनुस खान (40) भी काम कर रहा था। वह सुरक्षा उपकरणों के बिना ही काम कर रहा था तभी कम्पोजिट पैनल टूट गया। नतीजतन असलम नीचे सीमेंट-कांक्रीट की सड़क पर आ गिरा और घायल हो गया। असलम के गिरने से दूसरी मंजिल पर बना कम्पोजिट पैनल भी टूट गया।

हादसे के बाद चौराहे पर भीड़ जमा हो गई और सड़क पर जाम लग गया। घायल असलम को उसके सहकर्मी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। स्टेशन रोड पुलिस मामले की जांच कर रही है।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|